कान्हा तेरी मुस्कान भली है तेरे साथ में राधा खड़ी है।
उनके चेहरे पर आंखे गडी है,तेरी सूरतअजब सी लगी है।
बातों में उनके सीधा पन है, उनकी आंखों में दया भरी है।
जादू तुम्हारा उन पर चला है, बड़ी भोली वह ममतामई है।
रूप में उनके सादा पन है, नहीं महिमा में कोई कमी है।
उनकी आंखों में शर्म बड़ी है, तेरे नैनो में शरारत भरी है।
उनकी खामोशी कुछ कह रही, तेरी बातें चपलता भरी है।
सारी दुनिया जिसे ढूंढ रही है ,तू नटखटिया वही है वही है
Unique lines...wow
ReplyDelete