नाम_____निशि द्विवेदी
बोल _______अपने दूर क्यों हमसे जाते?
अपने दूर क्यों हमसे जाते?
वापस लौट नहीं क्यों आते?
मिल उन्हें हम नहीं क्यों पाते?
जाकर कहा है वो छिप जाते?
कौन सी दुनियां में बस जाते?
चिठ्ठी नहीं वाहा क्यों जाती?
मिलने वापस क्यों हमसे नहीं आते?
अत्यधिक स्नेह को कैसे भूल जाते?
क्या उन्हें याद हमारी नहीं आती?
आत्मिक प्रेम क्यों आत्मा भूल जाती?
तारा कैसे हैं बन वो जाते?
सौर्य मण्डल में घर कहा बनाते?
वो संसार क्या इतना सुंदर होता?
हमारा साथ क्यों निभाना भूल जाते?
क्या इतनी प्यारी वह दुनिया है ?
हमारा प्यार कैसे भूल जाते ?
स्वार्थी होकर अकेले क्यों रहना चाहते?
हमें साथ ले जाना क्यों नहीं चाहते?
Very nice and heart touching
ReplyDelete